गंगोलीहाट (पिथौरागढ़)। नगर निकाय चुनाव में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए थाना गंगोलीहाट में महत्वपूर्ण बैठक हुई। थानाध्यक्ष हीरा सिंह डांगी ने थाना क्षेत्र के हिस्ट्रीशीटरों को थाने में बुलाकर उनकी परेड कराई।
इस अवसर पर हिस्ट्रीशीटरों को शांति व्यवस्था बनाए रखने, समाज में सद्भावना कायम रखने और किसी भी प्रकार से कानून व्यवस्था में विघ्न डालने से बचने के निर्देश दिए। एसओ ने चेतावनी दी कि यदि कोई हिस्ट्रीशीटर कानून का उल्लंघन करता है या शांति व्यवस्था में खलल डालने का प्रयास करता है, तो उसके खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।