ननोली पटवारी क्षेत्र के लोगों ने गंगोलीहाट तहसील में शामिल करने की मांग को लेकर बृहस्पतिवार से ननोली गांव में क्रमिक अनशन शुरू कर दिया है। उल्का ज्वाला संघर्ष समिति के अध्यक्ष सर्वजीत राम के नेतृत्व में एकत्र लोगों ने पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत ननोली में जुलूस निकालकर सरकार और प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया।
संघर्ष समिति के अध्यक्ष ने कहा कि ननोली पटवारी क्षेत्र गंगोलीहाट के नजदीक है। पटवारी क्षेत्र के दर्जनों गांवों के लोगों के लिए गंगोलीहाट हर लिहाज से सुविधाजनक रहता है, लेकिन तमाम आपत्तियों को दरकिनार कर प्रशासन ने ननोली पटवारी क्षेत्र को हाल में सृजित गणाईगंगोली तहसील में शामिल कर दिया। कहा कि सरकार और प्रशासन ननोली क्षेत्र को गंगोलीहाट में नहीं मिलाता है तो क्रमिक अनशन को आमरण अनशन में तब्दील कर दिया जाएगा। क्रमिक अनशन में सर्वजीत राम, दीवान सिंह, सुंदर सिंह, दीपक सिंह, मनोज सिंह, केशर सिंह, विक्रम सिंह, राजेंद्र सिंह, मनोज बोहरा बैठे।