फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगोलीहाट में बीएसएनएल संचार सेवा ठप

Thu, 07 May 2015 06:44 PM IST
अमर उजाल/ब्यूरो/ पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
 नगर में भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) की मोबाइल और इंटरनेट सेवा दो दिन से बंद है। बैंकिंग और संचार सेवा ठप होने से उपभोक्ताओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

बुधवार आधे दिन से गंगोलीहाट में बीएसएनएल की मोबाइल और ब्राडबैंड सेवा ठप हैं। बीएसएनएल के मोबाइल उपभोक्ताओं की एक दूसरे से बात नहीं हो पा रही है। बैंक, आफिस और साइबर कैफे में इंटरनेट सेवा पूरी तरह ठप है। बैंक में लेनदेन नहीं होने से दूरदराज से आने वाले ग्राहकों और पेंशनर्स को निराश होकर लौटना पड़ रहा है। इस कारण लोगों में बीएसएनएल के खिलाफ भारी रोष व्याप्त है। लोगों ने तत्काल संचार सेवा बहाल करने की मांग की है। वहीं, नाचनी, तेजम क्षेत्र में भी बीएसएनएल की लैंडलाइन सेवा खराब चल रही है। उधर, विभागीय अधिकारियों का कहना है कि एक्सचेंज में तकनीकी खराबी आने से संचार सेवा बाधित हुई है, खराबी को शीघ्र दूर करने के प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द संचार व्यवस्था बहाल होने की उम्मीद है।
इधर, जिला मुख्यालय में बृहस्पतिवार की सुबह 11 से दोपहर तीन बजे के बीच आइडिया की मोबाइल, टूजी और थ्रीजी सेवा लचर रही। आइडिया की इंटरनेट सेवा इस्तेमाल करने वाले उपभोक्ता भी खासे परेशान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें