फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिक्रमण की चपेट में नगर का गांधी चौक

Fri, 07 Dec 2018 10:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
पिथौरागढ़ गांधी चौक पर अतिक्रमण हटाने के निर्देश देते ईओ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

जिला मुख्यालय का गांधी चौक अतिक्रमण की चपेट में है। लोगों की शिकायतों के बाद कभी-कभार पालिका और प्रशासन अतिक्रमण हटाने की कोशिश करता है। व्यापारियों के चालान भी काटे जाते हैं, लेकिन अगले दिन से स्थिति जस की तस हो जाती है। आम लोगों का गांधी चौक से गुजरना मुश्किल हो जाता है।

विज्ञापन


गांधी चौक पर लाखों रुपये की लागत से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की संगमरमर की प्रतिमा लगाई गई है। इसके ठीक नीचे से ही व्यापारियों ने अपने फड़ लगाए हैं। इसके अलावा यहां स्थित कई दुकान स्वामियों ने अपने प्रतिष्ठानों के आगे सब्जी, फल, रेडीमेड कपड़े और अन्य सामान बेचने वाले लोगों को बैठाया है। सूत्रों के अनुसार इन छोटे व्यापारियों से बड़े व्यापारी दुकान के आगे बैठने का किराया लेते हैं। इससे समूचा गांधी चौक जहां-तहां अतिक्रमण की चपेट में हैं।

पालिका ने किए 36 व्यापारियों के चालान
पिथौरागढ़। पालिका के अधिशासी अधिकारी दीपक कुमार के नेतृत्व में टीम ने अतिक्रमण और गंदगी के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान पुरानी बाजार में 36 व्यापारियों का चालान कर 10600 रुपये का जुर्माना वसूला गया। ईओ ने बताया कि नगर में गांधी चौक समेत जहां-जहां अतिक्रमण होगा, उसे हटाया जाएगा। टीम में राजस्व निरीक्षक प्रियंका आर्या, सफाई निरीक्षक सुनील कुमार, रवि कुमार आदि शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें