गणाई गंगोली (पिथौरागढ़)। सड़क नहीं बनने से राजकीय महाविद्यालय गणाई गंगोली का संचालन नए भवन में नहीं हो पा रहा है। इतना ही नहीं भवन नहीं होने के कारण बीएससी और एमए की कक्षाओं का संचालन नहीं हो पा रहा है। इससे छात्र-छात्राओं को शिक्षा के लिए बेड़ीनाग या पिथौरागढ़ जाना पड़ रहा है।
डिग्री कॉलेज में बीएससी और एमए की कक्षाएं संचालित करने की मांग लंबे समय से की जा रही है। बावजूद इसके कोई सुनवाई नहीं हो रही है। महाविद्यालय का भवन दो करोड़ की लागत से बनकर तैयार है। मुख्य सड़क से एक किमी और तहसील से 500 मीटर रोड बननी है। सड़क नहीं होने से नया भवन शिफ्ट नहीं हो पा रहा है।
500 मीटर सड़क बनाने के लिए महाविद्यालय प्रशासन कई बार उच्चाधिकारी और कार्यदायी संस्था को पत्र भेज चुके हैं लेकिन काम शुरू नहीं हो पाया। यदि सड़क बन जाती तो कालेॅज नये भवन में शिफ्ट हो जाता और बीएससी, एमए विषयों की भी स्वीकृति मिल जाती।
कोट:
- महाविद्यालय का भवन बन चुका है। रास्ते का प्रस्ताव उच्चाधिकारियों को भेजा है। सड़क बनते ही काॅलेज शिफ्ट हो जाएगा। बीएससी और एमए की स्वीकृति के लिए प्रस्ताव भेजा है। - प्राचार्य सिद्धेश्वर सिंह, राजकीय महाविद्यालय गणाईगंगोली