झूलाघाट (पिथौरागढ़)। नेपाल के दार्चुला स्थित दूहूं नगरपालिका 5 हिकिला गांव निवासी हर्क सिंह बडाल (46) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वह गांव से दार्चुला जाने के लिए निकले थे लेकिन घर नहीं लौटे। काफी खोजबीन के बाद उनका शव सुतखोला स्थान पर पाया गया। जिला प्रहरी कार्यालय दार्चुला के प्रवक्ता ने बताया कि मृतक के गांव वालों ने उनके साथ किसी अनहोनी की आशंका जताई है। बताया कि मौत के कारणों की जांच की जा रही है।