फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: दरकती पहाड़ी के ट्रीटमेंट के लिए स्वीकृत नहीं हुई धनराशि

Fri, 24 May 2024 11:30 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
थल-मुनस्यारी सड़क में नया बस्ती के समीप इस तरह दरक रही है पहाड़ी। संवाद
विज्ञापन
नाचनी /पिथौरागढ़। थल-मुनस्यारी मोटर मार्ग कई स्थानों पर बदहाल पड़ा है। सबसे अधिक खतरा नाचनी से क्वीटी तक है। हरड़िया के समीप लगातार दरकती जा रही पहाड़ी के ट्रीटमेंट के लिए शासन से धनराशि स्वीकृत नहीं हुई है। ऐसे में इस साल भी बरसात में स्थानीय लोगों के साथ ही पर्यटकों को भी मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन

थल-मुनस्यारी मोटर मार्ग में थल से ककड़सिंह बैंड तक रखरखाव की जिम्मेदारी लोक निर्माण विभाग के पास जबकि यहां से आगे मुनस्यारी तक बीआरओ के पास है। थल से ककड़सिंह बैंड तक सड़क खस्ताहाल है। कई स्थानों पर सड़क पर गड्ढे हैं। नाचनी के समीप हरड़िया और नया बस्ती में पिछले कई साल से पहाड़ी दरक रही है। इस सड़क से स्थानीय लोगों के अलावा देश विदेश के पर्यटक भी आवाजाही करते हैं। हल्की बारिश में ही पहाड़ी से लगातार मलबा और बोल्डर गिरते रहते हैं। ऐसे में वाहनों का संचालन ठप हो जाता है। गिनी बैंड और रातापानी में भी सड़क धंस रही है। कई बार पर्यटकों को भी तमाम मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। बरसात में मुश्किलें बढ़ जाती हैं। लगातार दरक रही पहाड़ी के ट्रीटमेंट के लिए लोक निर्माण विभाग कई बार प्रस्ताव बनाकर भेज चुका है इसके बावजूद अभी तक शासन से धनराशि की स्वीकृति नहीं मिल पाई है। ऐसे में इस बरसात भी स्थानीय लोगों और पर्यटकों को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन

...........इनसेट कोट
नया बस्ती के समीप दरक रही पहाड़ी के ट्रीटमेंट के लिए 19 करोड़ रुपये का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा गया है। स्वीकृति मिलने के बाद ही कार्य हो सकेगा।
- कृष्णा पिपलिया, अवर अभियंता, लोक निर्माण विभाग।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें