शक्ति की आराधना और अनुष्ठान का नौ दिवसीय पर्व नवरात्र शुरू हो गए हैं। नवरात्र के महंगाई के बढ़ने से उपवास में रहने वाले लोग परेशान हैं। पिथौरागढ़ नगर में 80 से 100 रुपये किलो बिकने वाला सेब 100 से 120 रुपये किलो बिक रहा है।
पिथौरागढ़ के शक्ति की आराधना और अनुष्ठान का नौ दिवसीय पर्व नवरात्र शुरू हो गए हैं। अनुष्ठान के इस पर्व पर भी महंगाई की मार साफ दिखाई दे रही है। बाजार तो सजे हुए हैं, लेकिन लोग खरीदारी जरूरत भर के लिए ही कर रहे हैं। नौ दिन तक जप-तप करने की तैयारी कर रहे, देवी भक्तों को महंगाई की मार झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन
नवरात्र के महंगाई के बढ़ने से उपवास में रहने वाले लोग परेशान हैं। पिथौरागढ़ नगर में 80 से 100 रुपये किलो बिकने वाला सेब 100 से 120 रुपये किलो बिक रहा है।
इसके अलावा 40 से 50 रुपये दर्जन बिकने वाला केला 60 से 80, 180 से 200 रुपये के बीचबिकने वाला अनार 200 से 220, 80 रुपये किलो की बिकने वाला पपीता 80 से 100, अमरूद 40 से बढ़कर 60 रुपये प्रति किलो बिक रहा है।