फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आम-लीची को नुकसान होने से फल उत्पादक निराश

Fri, 04 May 2018 10:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धारचूला
विज्ञापन
धारचूला के गोठी में लीची के फलों को हुए नुकसान की जानकारी देतीं पार्वती देवी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

गोठी में बुधवार की बारिश से लीची और आम के बागान को भारी क्षति पहुंची है। बाग संचालक ने एसडीएम को पत्र देकर क्षति का मुआवजा दिलाने की मांग की है।

विज्ञापन


बागान संचालक पार्वती देवी पत्नी पुष्कर सिंह ने एसडीएम को दिए पत्र में कहा है कि उनके 45 नाली क्षेत्र में लीची के 64 और आम के 42 पेड़ थे। आंधी-बारिश से आम और लीची के 90 प्रतिशत तक फल बर्बाद हो गए हैं। पार्वती देवी ने बताया कि इस बागान से गोठी के कई परिवारों की आजीविका चलती है।
विज्ञापन


आंधी से लोगों की उम्मीदों पर पानी फिर गया है। इस साल आम और लीची से उन लोगों को कुछ भी आमदनी नहीं हो पाएगी। उधर, एसडीएम आरके पांडेय ने बताया कि राजस्व विभाग की टीम नुकसान का जायजा लेने भेजी जा रही है। क्षति की आकलन कर मुआवजा दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें