फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहकारी बैंक बुंगाछीना में कामकाज ठप

Fri, 04 May 2018 10:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
बुंगाछीना में सहकारी बैंक में कामकाज ठप होने के विरोध में प्रदर्शन करते लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

जिला सहकारी बैंक की बुंगाछीना शाखा में इंटरनेट काम न करने के कारण बुधवार से कामकाज नहीं हो पा रहा है। इससे गुस्साए लोगों ने शुक्रवार को बैंक परिसर में प्रदर्शन कर विरोध जताया।

विज्ञापन


सामाजिक कार्यकर्ता विजय कुमार के नेतृत्व में लोगों ने बैंक परिसर में अव्यवस्था के खिलाफ नारेबाजी की। कहा कि बैंक में कामकाज न होने से भुगतान नहीं हो पा रहा है। विवाह के सीजन में बैंक में आ रही दिक्कत से लोग परेशान हैं। इन लोगों ने शाखा प्रबंधक से मुलाकात कर बैंक में लेनदेन न होने पर नाराजगी जताई। विजय कुमार ने कहा कि बैंक में कामकाज सुचारु नहीं होता है तो आंदोलन किया जाएगा।

प्रदर्शन में मनोज कुमार, लीलाधर भट्ट, किशोर भट्ट, देवेंद्र ज्याला, जगदीश राम, बसंत भट्ट, डिगर बहादुर आदि शामिल थे। उधर, शाखा प्रबंधक मुकुल मलड़ा का कहना है कि बैंक का सर्वर खराब होने से दिक्कत आई है। नेट काम न करने से कामकाज प्रभावित हुआ है। उच्चाधिकारियों को सूचना दे दी है। जल्द ही सर्वर ठीक हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें