धारचूला के गोठी में लीची के फलों को हुए नुकसान की जानकारी देतीं पार्वती देवी
- फोटो : अमर उजाला
गोठी में बुधवार की बारिश से लीची और आम के बागान को भारी क्षति पहुंची है। बाग संचालक ने एसडीएम को पत्र देकर क्षति का मुआवजा दिलाने की मांग की है।
बागान संचालक पार्वती देवी पत्नी पुष्कर सिंह ने एसडीएम को दिए पत्र में कहा है कि उनके 45 नाली क्षेत्र में लीची के 64 और आम के 42 पेड़ थे। आंधी-बारिश से आम और लीची के 90 प्रतिशत तक फल बर्बाद हो गए हैं। पार्वती देवी ने बताया कि इस बागान से गोठी के कई परिवारों की आजीविका चलती है।
आंधी से लोगों की उम्मीदों पर पानी फिर गया है। इस साल आम और लीची से उन लोगों को कुछ भी आमदनी नहीं हो पाएगी। उधर, एसडीएम आरके पांडेय ने बताया कि राजस्व विभाग की टीम नुकसान का जायजा लेने भेजी जा रही है। क्षति की आकलन कर मुआवजा दिया जाएगा।