फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीमांत यूथ मोर्चा ने फूंका परिवहन मंत्री का पुतला

Tue, 28 Jun 2016 10:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
सीमांत यूथ मोर्चा ने फूंका परिवहन मंत्री का पुतला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 सीमांत यूथ मोर्चा ने पिथौरागढ़ रोडवेड डिपो की खस्ता हालत पर रोष जताते हुए उत्तराखंड के परिवहन मंत्री का पुतला फूंका। 
विज्ञापन


मोर्चा के कोर कमेटी के सदस्य शंकर राम के नेतृत्व में सिमलगैर बाजार में एकत्र लोगों ने परिवहन मंत्री के खिलाफ जबरदस्त नारेबाजी की। इन लोगों ने कहा कि सरकार को सीमांत के लोगों की जा कती कोई परवाह नहीं है। खस्ताहाल बसों के कारण अक्सर बसों का संचालन नहीं हो पाता है। हर समय हादसे का भय लगा रहता है। कहा कि यदि परिवहन विभाग ने इस पर ध्यान नहीं दिया तो कभी भी जबरदस्त हादसा हो सकता है।
विज्ञापन


शंकर राम ने कहा कि जल्द ही रोडवेज की नई बसें नहीं आई तो जिलाधिकारी कार्यालय में धरना दिया जाएगा। कोर कमेटी के सदस्य राहुल खत्री ने कहा कि पहाड़ की भोलीभाली जनता के जीवन से खिलवाड़ कतई सहन नहीं किया जाएगा। जिले में सड़क मे चलने लायक न रह गई बसों का संचालन किया जा रहा है। यह लोगों जी जान पर खेलना जैसा है। पुतला फूंकने वालों में कैलाश कठायत, नवीन शर्मा, रक्षित अग्रवाल, राकेश वर्मा, सुरेश जोशी, भवानी पुनेठा, नरेंद्र ग्वाल, नीरज, जितेंद्र कुमार, गौरव लोहनी, अभिषेक कुमार, संजय जोशी, विरेंद्र सिंह भंडारी, बलवंत भंडारी शामिल थे। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें