फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध खनन से खतरे में पिथौरागढ़ का पैराग्लाइडिंग स्थल

Tue, 28 Jun 2016 10:26 PM IST
कालिका रावल/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
अवैध खनन से खतरे में पिथौरागढ़ का पैराग्लाइडिंग स्थल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सोरघाटी (पिथौरागढ़) को साहसिक खेलों का स्वर्ग कहा जाता है। साहसिक खेलों में पैराग्लाइडिंग का रोमांच देसी ही नहीं विदेशी पर्यटकों को भी यहां खींच लाता है। सोरघाटी के प्रमुख पैराग्लाइडिंग स्थल कनारी पाभें पर खनन माफिया की कुदृष्टि लग गई है। सोरघाटी के पैराग्लाइडिंग स्थल को अवैध खनन के लिए बुरी तरह उधेड़ा जा रहा है। यही हाल रहा तो सोरघाटी के पैराग्लाइडिंग स्थल का बचे रहना संभव नहीं है। 
विज्ञापन


जिला मुख्यालय के नैनीसैनी हवाई पट्टी से सटे कनारी पाभें स्थित पैराग्लाइडिंग के टेकऑफ स्थल के पास अराजक तत्व बेतहाशा खनन कर रहे हैं। पूरी पहाड़ी खोद दी है। पहाड़ी से बजरी (लोकल सेंड) और पत्थर निकाले जा रहे हैं। पहाड़ी को इस तरह से उधेड़ा गया है कि दूर से ही तबाही के निशान देखे जा सकते हैं। नैनीसैनी हवाई पट्टी में वीआईपी, वीवीआईपी का आना-जाना लगा रहता है। इसलिए प्रशासनिक अमला भी अक्सर नैनीसैनी हवाई पट्टी में मौजूद रहता है लेकिन सरकारी तंत्र जिसके जिम्मे अवैध खनन रोकने और पर्यावरण को नुकसान से बचाने की जिम्मेदारी है, उसके मुंह पर ताला लगा हुआ है।

वैसे तो सभी पहाड़ियों को पर्यावरणीय दृष्टि से बचाना निंतात आवश्यक है लेकिन कनारी पाभें की पहाड़ी से सोरघाटी का नाम जुड़ा हुआ है। इसी साल मार्च में कनारी पाभें की पहाड़ी से अंतरराष्ट्रीय पैराग्लाइडिंग प्रतियोगिता हुई थी। देश, विदेश के पैराग्लाइडिंग पायलट प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए पिथौरागढ़ पहुंचे थे। साहसिक खेलों के लिए महत्वपूर्ण इस पहाड़ी को बचाने के लिए सरकारी प्रयास तो सामने आने ही चाहिए। अवैध खनन की ओर सरकारी तंत्र यूं ही आंखें मूंदे रहा तो न रहेगा बांस न बजेगी बांसुरी वाली कहावत चरितार्थ हो जाएगी, इसमें कोई संशय नहीं है। 
विज्ञापन


एनजीटी के सामने रखा जाएगा मामला 
ग्राम प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष रघुवीर सिंह, नाघर के प्रधान सुरेंद्र सिंह कहते हैं कि वर्ष 2015 से जिला प्रशासन, तहसील प्रशासन के सामने क्षेत्र में हो रहे अवैध खनन का मामला उठाया जा रहा है लेकिन कोई इस पर ध्यान नहीं दे रहा है। कहते हैं कि अब अवैध खनन का यह मामला पूरे तथ्यों के साथ नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) के सामने रखा जा रहा है।
कोट :: मामला संज्ञान में आया है। एसडीएम और तहसीलदार को मौके का जायजा लेकर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। पैराग्लाइडिंग स्थल में हो रहे खनन को रोका जाएगा। 
विज्ञापन

-एचसी सेमवाल जिलाधिकारी पिथौरागढ़
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें