फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh Weather News: उच्च हिमालयी गांवों में फिर हुई बर्फबारी, ठंड बढ़ने से घरों में दुबके लोग

Tue, 09 May 2023 11:22 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़

सार

दारमा एवं व्यास घाटी के गांवों में दोपहर बाद बारिश और बर्फबारी जारी है। दांतू के होम स्टे संचालक महेश जंग, पानू दताल, गुड्डू जंग, भूपेश जंग ने बताया कि गांव में छह इंच तक बर्फ पड़ चुकी है।
विज्ञापन
बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीमांत जिले में मौसम का मिजाज लगातार बिगड़ा हुआ है। मंगलवार शाम भी जिला मुख्यालय और आसपास के क्षेत्रों सहित ग्रामीण इलाकों में झमाझम बारिश हुई। वहीं उच्च हिमालयी गांवों में लगातार दूसरे दिन भी बारिश और बर्फबारी जारी है।

विज्ञापन


दारमा एवं व्यास घाटी के गांवों में दोपहर बाद बारिश और बर्फबारी जारी है। दांतू के होम स्टे संचालक महेश जंग, पानू दताल, गुड्डू जंग, भूपेश जंग ने बताया कि गांव में छह इंच तक बर्फ पड़ चुकी है। ठंड काफी अधिक बढ़ने से घरों में ही बैठना पड़ रहा है। उधर व्यास घाटी के गुंजी निवासी अमन सिंह गुंज्याल ने बताया कि क्षेत्र में दो दिन से रुक-रुक कर बारिश और बर्फबारी हो रही है।

जिला मुख्यालय में सुबह मौसम ठीक रहा। दिन में तेज धूप खिली रही। शाम साढ़े पांच बजे नगर और आसपास के क्षेत्रों में मूसलाधार बारिश हुई। जिले के कनालीछीना, अस्कोट, थल, नाचनी में भी तेज हवाओं के साथ बारिश हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें