फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: आज से दिल्ली-पिथौरागढ़ और दून के बीच नये शेड्यूल से चलेगी विमान सेवा

Mon, 26 Oct 2026 11:34 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। दिल्ली-पिथौरागढ़ और देहरादून के बीच विमान सेवा आज मंगलवार यानी 27 अक्तूबर से नए शेड्यूल के अनुसार संचालित होगी। विमान सेवा अब सप्ताह में पांच दिन चलेगी और शुक्रवार और रविवार को बंद रहेगी।
विज्ञापन

दिल्ली से पिथौरागढ़ और देहरादून के बीते सितंबर से हेरिटेज कंपनी ने 42 सीटर विमान सेवा शुरू की जिसका दिल्ली-पिथौरागढ़ के बीच सप्ताह में छह दिन और पिथौरागढ़-देहरादून के बीच पांच दिन संचालन निर्धारित था हालांकि कभी मौसम और कभी तकनीकी वजहों से विमान सेवा अपने निर्धारित समय-सारणी के अनुसार संचालित नहीं हो पाई। बरसात खत्म होने और मौसम का साथ मिलने के बाद विमान सेवा का संचालन पटरी पर लौटा। अब शीतकाल शुरू होने के साथ ही कंपनी ने विमान सेवा की समय-सारणी में बदलाव किया है। नए शेड्यूल के अनुसार 27 अक्तूबर से विमान सेवा सप्ताह में पांच दिन संचालित होगी। विमान दिल्ली से पिथौरागढ़ आएगा। पिथौरागढ़ से देहरादून जाएगा और देहरादून से वापस पिथौरागढ़ आकर यात्रियों को दिल्ली ले जाएगा।

यह रहेगा विमान के आगमन और प्रस्थान का समय
नई समय सारणी के अनुसार विमान दिल्ली से नैनीसैनी एयरपोर्ट पर 11:20 बजे उतरेगा। नैनीसैनी से 11:45 पर देहरादून के लिए प्रस्थान करेगा। दून से लौटकर 14:05 बजे नैनीसैनी लैंड करेगा। इसके बाद 2 बजकर 30 मिनट पर दिल्ली के लिए उड़ान भरेगा।
विज्ञापन


..............
27 अक्तूबर से विमान सेवा का संचालन कंपनी के नए शेड्यूल के अनुसार होगा। मौसम ठीक रहने से हेली सेवा का संचालन भी सुचारु चल रहा है। -संदीप यादव, निदेशक, नैनीसैनी एयरपोर्ट
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें