फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक से की रिश्तेदार बनकर बात की एक लाख रुपये ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। जिले में तैनात एक शिक्षक के साथ एक लाख रुपये की ठगी हुई है। शिक्षक से किसी व्यक्ति ने रिश्तेदार बनकर बात की। शिक्षक ने विश्वास में आकर उसके खाते में 20 हजार रुपये डाल दिए।
विज्ञापन

कुछ समय बाद शिक्षक ने रिश्तेदार को फोन किया उन्होंने कहा कि पैसे के लिए उनको फोन नहीं किया है तो शिक्षक के हाथ पांव फूल गए। पैसे वापस लेने के लिए फोन-पे कस्टमर केयर को फोन किया था उसने भी शिक्षक के साथ 80 हजार रुपये की ठगी कर ली।
शिक्षक ने बताया कि उनके पास में एक शिक्षक रहते कुछ समय पूर्व उनका स्थानांतरण हो गया था। उनकी आवाज में दूसरे नंबर से फोन आया। बातचीत के दौरान उन्होंने परिवार का हालचाल पूछा इसके बाद कुछ पैसे देने की मांग की है।
विज्ञापन

उन्होंने विश्वास में आकर बताए गए खाते में 20 हजार रुपये डाल दिए। कुछ समय बाद वापस उनको फोन किया तो उन्होंने बताया कि उन्होंने पैसे की मदद के लिए आपको फोन नहीं किया।
शायद किसी ने आवाज बदलकर आपसे बात की होगी। इसके बाद शिक्षक ने फोन पे के कस्टमर केयर का गूगल से नंबर निकालकर बात की। बातचीत के दौरान उसने शिक्षक को पैसे वापस दिलाने का आश्वासन दिया।
इसके बाद जैसे-जैसा कस्टमर केयर ने कहा वह वैसा करते रहे। उसने भी शिक्षक के खाते से 80 हजार रुपये साफ कर लिए। शिक्षक पहले 20 हजार रुपये की ठगी हुई थी। शिक्षक ने एसपी कार्यालय को पत्र देकर साइबर अपराधियों पर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें