फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में बढ़ते संक्रमण के बाद सड़कों पर सख्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। जिले में बढ़ते संक्रमण के बीच सड़कों पर आवाजाही करने वालों पर सख्ती बढ़ गई है। हर जगह पुलिस रोक-रोक कर सड़कों आवाजाही का कारण पूछ रही है। रविवार कोरोना कर्फ्यू को देखते हुए शनिवार को ही लोग अपने जरूरी काम निपटाने में जुटे रहे।
विज्ञापन

शनिवार को नगर के गांधी चौक में सब्जी खरीदारी को लोग बेहद कम नजर आए। बाजार में सब्जी विक्रेताओं की संख्या खरीदारों से अधिक नजर आई।
जबकि राशन और मॉल में लोग लाइन लगाकर घरों के लिए सामान खरीदते नजर आए। पूजा जनरल स्टोर के पप्पू जोशी ने बताया कि लोग ने रविवार की जरूरत के हिसाब से भी सामान खरीदा।
केएमओयू स्टेशन, पुराना-नया बाजार, सिनेमालाइन, टकाना, लिंक रोड, जीआईसी रोड, सिमलगैर बाजार, घंटाकरण, सिल्थाम में सड़कें सूनी रहीं। जरूरी काम को ही लोग घरों से निकले। दोपहर 12 बजते ही पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी।
विज्ञापन

सड़कों पर आवाजाही करने वाले लोगों और वाहनों से आवाजाही का कारण पूछा। जो लोग बिना काम के आवाजाही करते नजर आए। उनके खिलाफ कार्रवाई की गई।
बिना मास्क के आवाजाही कर रहे लोगों का चालान काटकर उन्हें मास्क दिया गया। बेड़ीनाग, गंगोलीहाट, गणाईगंगोली, थल, मुवानी, देवलथल, कनालीछीना, डीडीहाट, मुनस्यारी, धारचूला, झूलाघाट में लोग समय से पहले ही घरों को निकल गए।
दूध की दुकानों में नहीं बचा दूध
पिथौरागढ़। शनिवार को दूध की दुकानों में सबसे अधिक भीड़ रही। रविवार को पूर्ण कर्फ्यू के चलते लोग एक दिन पहले ही घरों के लिए पर्याप्त मात्रा में दूध खरीदते नजर आए।
मगर आपूर्ति सीमित होने के कारण थोड़ा-थोड़ा दूध सभी उपलब्ध कराया गया। महर मिल्क होम के पूरन महर ने बताया कि दूध की मात्रा सीमित है। मगर ग्राहक रोज अधिक होते जा रहे हैं। न दही न पनीर के लिए दूध बच रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें