फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन औषधि केंद्र खोलने के नाम पर ठगी करने वाला गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
गंगोलीहाट (पिथौरागढ़)। जन औषधि केंद्र खोलने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले आरोपी को पुलिस ने साइबर सेल की मदद से उत्तर प्रदेश प्रतापनगर से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

छह जून को ललित पंत निवासी पाली गंगोलीहाट ने थाने में तहरीर दी कि एक व्यक्ति ने जन औषधि केंद्र खोलने के नाम उससे 32,240 रुपये की धोखाधड़ी की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा-420 और 66डी आईटी एक्ट में मुकदमा पंजीकृत किया। एसपी लोकेश्वर सिंह ने एसओजी और पुलिस की संयुक्त टीम का गठन किया। संयुक्त टीम ने चौकी प्रभारी पनार दिनेश चंद्र के नेतृत्व में साइबर सेल की मदद से आरोपी रहीम खां निवासी दईया थाना भोजीपुरा बरेली को यूपी प्रतापनगर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।
भूमि विवाद के फर्जीवाड़े में चार पर मुकदमा
चंपावत। भूमि विवाद के लिए फर्जीवाड़े के आरोप में चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। चंपावत बाजार निवासी राणाप्रताप सिंह ने इस मामले में तहरीर दी थी। आरोप लगाया था कि बाजार के ही राजेंद्र सिंह, श्याम, प्रेमा तड़ागी, नवनीत ने सही जानकारी छुपाकर यह फर्जीवाड़ा किया। इसके सहारे उन्होंने भूमि और उस पर बने मकान को अपने नाम पर दर्ज करा लिया। आरोप लगाया कि अभिलेखों से छेड़छाड़ कर गलत तरीके से जमीन कब्जाई गई। कोतवाल योगेश कुमार उपाध्याय ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 420 में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें