बेड़ीनाग(पिथौरागढ़)। बेड़ीनाग विकासखंड के हीपा गांव के 1008 पिंगलीनाग मंदिर में एक दिवसीय चौथी मेला लगा। इसमें लोगों ने ईष्ट देवता को नई फसल का भोग लगाया। मंदिर में पूजा अर्चना के बाद ग्रामीणों ने संयुक्त रूप से भंडारे का आयोजन किया।
हीपा -भैसीया उडियार के पिंगलीनाग मंदिर में हर वर्ष दीपावली व दूतिया पर्व के बाद चौथी के दिन मेला लगता है। इसमें हीपा - भैसीया उडियार, बेरीगांव, सेलावन, सिल्दो, ठठोली, बोंगाड़, पांखू, चौसाला, जाख रावत, उडियारी, कांडा किरौली, स्योली, लोहाथल, कराला, दशोली, डाडल, पाली मसूरिया, कालेटी के लोग पूजा अर्चना करते हैं।
मेले में हिम्मत सिंह रावत, त्रिलोक सिंह कार्की, परवीन सिंह कार्की, फकीर सिंह कार्की, रमेश कार्की, सुनील सिंह रावत, महिपाल सिंह कार्की, जीवन सिंह कार्की, चामू सिंह कार्की,दीपक सिंह कार्की, भूपाल सिंह कार्की मौजूद रहे।