फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौदहवें वित्त की मद से कोई कटौती नहीं:नेगी

Tue, 29 Sep 2015 06:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस पंचायत प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सूरत सिंह नेगी ने कहा है कि चौदहवें वित्त आयोग के धन में राज्य सरकार ने कोई कटौती नहीं की है। भाजपा ने ही इस तरह का भ्रम प्रधानों और पंचायत प्रतिनिधियों के बीच फैलाया है। मंगलवार को यहां जिला पंचायत सभागार में कांग्रेस के पंचायत प्रतिनिधियों के सम्मेलन को संबोधित करते हुए श्री नेगी ने कहा कि प्रदेश सरकार पंचायतों को मजबूती प्रदान करने के लिए कई कदम उठा रही है। अब सभी जिलों में पंचायत प्रकोष्ठों का गठन किया जाएगा।
विज्ञापन


गंगोलीहाट के विधायक नारायण राम आर्य ने कहा कि पंचायत प्रतिनिधियों को आश्वस्त किया कि नया पंचायती एक्ट लागू करवाने के लिए अपने स्तर से पूरा प्रयास करेंगे। कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुकेश पंत ने केंद्र की मोदी सरकार को किसान विरोध करार दिया। केंद्र सरकार ने किसानों के हितों पर चोट की है और पूंजीपतियों को बढ़ावा दिया है। सम्मेलन में जिला पंचायत उपाध्यक्ष बलवंत महरा, जिला पंचायत सदस्य लक्ष्मी भट्ट, लक्ष्मण सिंह बोरा, ग्राम प्रधान संगठन के सुरेश कसनियाल, नीलांबर जोशी, हरीश कुमार, दान सिंह भंडारी, महेश भट्ट, नीलांबर जोशी आदि ने कांग्रेस को मजबूत करने की बात कही। जिलाध्यक्ष ने सम्मेलन को सफल बनाने के लिए विधायक मयूख महर, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रकाश जोशी, प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष कृष्ण सिंह वल्दिया का आभार जताया। इस मौके पर कनालीछीना ग्राम प्रधान संगठन की अध्यक्ष जानकी उपाध्याय, राकेश कुमार, हीरा बिष्ट, नीतेश कुमार, महेश कुमार, तिलक जोशी, जितेंद्र बिष्ट, राकेश नेगी, संजय पोखरियाल, प्रवीण सिंह समेत कई लोग थे। संचालन हरीश उपाध्याय ने किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें