फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध खनन से चार गांवों को खतरा

Tue, 12 Jul 2016 10:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
खनन के कारण ऐसा बन गया तालाब - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिले में चल रहा खनन कारोबार कई गांवों के लिए खतरे का कारण बन सकता है। सोमवार को इसी खनन से भयभीत कनारीपाभै गांव के लोगों ने जिला मुख्यालय में प्रदर्शन किया था। ठीक इसी से मिलता-जुलता मामला देवलथल तहसील में भी सामने आया है। वहां खड़िया खनन के लिए गांव के ठीक ऊपरी हिस्से में बड़ा गड्ढा बना दिया गया है। इस गड्ढे में बारिश का पानी भर गया है। पहाड़ी की तलहटी पर बसे लोहाकोट, जोशीगांव, रामकोट और देवलथल गांव इस कारण गंभीर खतरे में आ गए हैं। गांव के लोगों ने बताया कि नियमानुसार खनन का काम पूरा होने के बाद गड्ढों को पाट दिया जाता है, लेकिन माफिया ने कई ऐसे गड्ढे बनाकर छोड़ दिए हैं।
विज्ञापन


जिला पंचायत सदस्य जगदीश कुमार ने मंगलवार को डीएम को बताया कि खनन के कारण अब गांव को गंभीर खतरा हो गया है। तालाब में जमा पानी रिसकर लोगों के घरों तक पहुंच रहा है। इसके अलावा प्राकृतिक स्रोतों को भी खनन से नुकसान पहुंच रहा है। उन्होंने कहा कि यदि खनन वैध तरीके से हो रहा है तो उसके लिए तय मानकों का पालन किया जाना चाहिए। यदि खनन अवैध है तो तत्काल उस पर रोक लगाई जाए। डीएम एचसी सेमवाल ने कहा कि इस तरह के हालात पैदा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। राजस्व टीम को जांच के निर्देश दे दिए हैं।

अवैध खनन के खिलाफ धरना देगे विधायक चुफाल
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। डीडीहाट-दूनाकोट मार्ग पर देवीसूना के पास हो रहे अवैध खनन के खिलाफ अब क्षेत्रीय विधायक ने मोर्चा खोल दिया है। विधायक ने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर दो दिन के अंदर खनन करने वालों पर ठोस कार्रवाई नहीं की जाती है और दूनाकोट सड़क से खनन नहीं रोका गया तो वह धरना शुरू कर देंगे। चुफाल ने कहा कि डीडीहाट-दूनाकोट मार्ग पर 10 सालों से अवैध रूप से खनन हो रहा है, जिससे दूनाकोट के आसपास के एक दर्जन से अधिक गांवों के लोगों को रोज इस स्थान पर जान जोखिम में डालकर रास्ता पार करना पड़ता है। इस स्थान पर अवैध खनन से बड़े-बड़े पत्थर हमेशा सड़क पर गिरते रहते हैं, जिससे कभी भी सड़क पर चल रहे वाहन इसकी चपेट में आ सकते हैं। तहसीलदार पीसी पंत ने कहा कि अवैध खनन करने वालोें के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। वहीं क्षेत्रीय जनता ने दूनाकोट मार्ग पर पुलिस और वन विभाग की चौकी खोलने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें