फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: फुटबाल टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए चार टीमों ने दी सहमति

Mon, 18 Aug 2025 10:45 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। चौथे ऑल इंडिया आमंत्रण फुटबाल टूर्नामेंट के लिए अब तक चार टीमों ने शामिल होने के लिए अपनी सहमति दी है। 18 टीमों को प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए आमंत्रण भेजा गया है। यह बात कही सीडीओ डॉ. दीपक सैनी ने। उन्होंने टूर्नामेंट की तैयारियों को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक की।
विज्ञापन

सीडीओ डॉ. दीपक सैनी ने कहा कि टूर्नामेंट को सफल बनाने के लिए वित्तीय सहयोग के लिए 17 विभागों, संस्थाओं और बैंक को पत्र भेजे गए हैंं। कहा कि टूर्नामेंट के आयोजन में सभी बैकों, स्मॉल फाइनेंस बैंकों, जनपद के समस्त व्यापार संघ, टैक्सी एसोसिएशन, ट्रांसपोटर्स, स्पोर्ट्स की फर्म, हिलवेज कंपनी, समस्त कार्यदायी संस्थाओं, टिहरी हाइड्रो इलेक्ट्रिक डेवलेपमेंट कॉपरेशन, इण्डियन ऑयल कारपोरेशन लिमिटेड, पेट्रोल पंप, ए-क्लास कांट्रेक्टर, हिमालय हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट बंगापानी, सभी आभूषण विक्रेता, राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजना इकाई, ग्राफिक एरा, देवभूमि यूनिवर्सिटी, मानस कॉलेज, एशियन एकेडेमी, वाइन शॉप, जिला पंचायत, नगर निगम से वित्तीय सहयोग लिया जाएगा।
इस दौरान देवसिंह मैदान की मरम्मत और समतलीकरण के लिए पूर्व क्रीड़ा अधिकारी विनोद वल्दिया, सहायक नगर आयुक्त नगर निगम, अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत आदि को नामित किया गया। कहा कि प्रतिभाग करने वाली टीम के नाम 27 अगस्त तक मिलने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें