फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: तीन छात्राओं समेत चार विद्यार्थी देहरादून में सम्मानित

Fri, 15 May 2026 10:42 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। प्रदेश के राज्यपाल गुरमीत सिंह ने लोकभवन देहरादून में बृहस्पतिवार को-ऑपरेशन कल्कि के तहत आयोजित कार्यक्रम में चंपावत जिले के कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की तीन छात्राओं और छीनीगोठ पूर्व माध्यमिक स्कूल के एक छात्र को सम्मानित किया। यह सम्मान एआई में नवाचार के लिए प्रदान किया गया।
विज्ञापन

कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की वार्डन प्रेमा ठाकुर ने बताया कि उनके विद्यालय की अंजलि बोहरा, प्रियंका मेहरा, तनुजा और छीनीगोठ के छात्र अंशु गहतोड़ी को राज्यपाल ने सम्मानित किया। ऑपरेशन कल्कि के तहत राज्य के 13 जिलों के हजारों बच्चों के अभिनव विचार प्राप्त किए गए इनमें से राज्य से 108 छात्र-छात्राएं चयनित किए गए थे। छात्र-छात्राओं की उपलब्धि पर मुख्य शिक्षा अधिकारी मान सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी भारत जोशी ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें