फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शॉर्ट सर्किट से चार दुकानें, स्कूटी जली 

Mon, 11 Dec 2017 11:12 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला पिथौरागढ़।
विज्ञापन
कुमौड़ मोहल्ले में आग से इस मकान को भी पहुंचा नुकसान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
नगर के कुमौड़ बैंड में रविवार देर रात दो बजे चार दुकानों में आग लग गई। आग की चपेट में आकर होटल में रखा रसोई गैस का सिलेंडर फट गया, जिससे आवासीय मकान को नुकसान पहुंचा है। पुलिस, फायर ब्रिगेड और आपदा प्रबंधन की टीम ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। प्रथम दृष्टया आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। 


रविवार देर रात कुमौड़ बैंड टनकपुर रोड पर कुछ लोगों ने दुकानों से धुआं उठता देखा। इसकी सूचना सूचना पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी गई। पुलिस के मुताबिक आग से ललित प्रसाद की वेल्डिंग की दुकान, मान सिंह की ऑटो पार्ट्स की दुकान, हीरा बल्लभ पंत की कबाड़ की दुकान और जोगा सिंह महरा का ढाबा जलकर राख हो गया। इसके अलावा ललित प्रसाद की स्कूटी भी जल गई। आग की चपेट में आने के कारण जोगा सिंह के ढाबे में रखा रसोई गैस का सिलेंडर फट गया। इससे चंद्रशेखर जोशी के मकान के शीशे टूट गए और छत में रखी पेयजल की टंकी क्षतिग्रस्त हो गई। हड़बड़ी में चंद्रशेखर जोशी के पांव में भी चोट आई है। सूचना पर सीओ शेखर सुयाल, कोतवाल ध्यान सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आधा किमी से 35 मिनट में पहुंची फायर ब्रिगेड 
आग बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड के देरी से आने पर लोगों में गुस्सा है। उन्होंने कहा कि घटनास्थल से फायर स्टेशन मात्र आधा किलोमीटर की दूरी पर है। बावजूद इसके फायर ब्रिगेड की टीम 35 मिनट के बाद मौके पर पहुंची। उन्होंने कहा कि यदि समय फायर ब्रिगेड समय पर पहुंचती तो कुछ दुकानों को बचाया जा सकता था। व्यापार संघ अध्यक्ष शमशेर महर ने प्रशासन से सभी पीड़ितों को आर्थिक सहायता देने की मांग की है। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें