फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चारों विस सीटों पर जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त

Tue, 31 Jan 2017 10:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
पिथौरागढ़ में चुनाव तैयारियों की समीक्षा करते प्रेक्षक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
निर्वाचन आयोग के प्रेक्षकों ने मंगलवार को विकास भवन में विधानसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा की। बताया गया कि चारों विधानसभा सीटों पर 11 जोनल मजिस्ट्रेट, 167 सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं। निर्वाचन को संपन्न कराने के लिए कुल 5200 मतदान कार्मिक उपलब्ध हैं। इनमें से प्रथम रैंडमाइजेशन में कुल 3364 कार्मिकों को निर्वाचन के लिए आदेश जारी किए गए हैं। इसमें से 785 पीठासीन अधिकारियों और 785 प्रथम मतदान अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया जा चुका है।
विज्ञापन


जिला निर्वाचन अधिकारी डा. रंजीत सिन्हा ने प्रेक्षकों को बताया कि जिले में कुल 570 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। निर्वाचन के दौरान पूर्ण आदर्श आचार संहिता का पालन करने के लिए अनुवीक्षण टीमों का गठन किया गया है। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में 4 वीडियो निगरानी टीम, 4 वीडियो अवलोकन टीम, 3 उड़नदस्ता टीम, 20 स्टैटिक निगरानी टीम बनाई गई हैं। इसके अतिरिक्त मतदान को निष्पक्ष संपन्न करने के लिए 83 माइक्रो आब्जर्वर तैनात किए हैं।

बैठक में बताया गया कि अब तक तीन प्रत्याशियों को बिना अनुमति विज्ञापन प्रकाशन पर नोटिस जारी किए गए हैं। मतदान कर्मियों को दूसरे चरण का प्रशिक्षण 7 से 10 फरवरी तक दिया जाएगा। कर्मचारियों का दूसरा रैंडमाइजेशन दो फरवरी को होगा। मतदाता जागरूकता के लिए लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं।
विज्ञापन


बैठक में विधानसभा क्षेत्र धारचूला के अंतर्गत बर्फ से संभावित मतदान केंद्रों तक मतदान पार्टियों को पहुंचाने की गई व्यवस्था की जानकारी दी गई। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि 30 मतदान केंद्र ऐसे हैं, जहां मौसम खराब होने पर बर्फ गिर सकती है। पोलिंग पार्टी को पहुंचाने के लिए आईटीबीपी और एसएसबी की मदद ली जाएगी। बैठक में चुनाव प्रेक्षक बरनारी मावलोंग, सत्येन गोगोई, एसपी अजय जोशी, उपजिला निर्वाचन अधिकारी आशीष चौहान, एडीएम मोहम्मद नासिर, एसडीएम एसके पांडे आदि अधिकारी मौजूद थे। 

बाहरी राज्यों से आएगा फोर्स
जिले में उपलब्ध पुलिस बल के अतिरिक्त दो कंपनी आईटीबीपी, एक प्लाटून पीएसी, 739 होमगार्ड बाहरी राज्यों से आएंगे। जिले के 60 मतदान केंद्र ऐसे हैं, जहां पर संचार के लिए वायरलेस की मदद ली जाएगी। इन मतदान केंद्रों में मोबाइल कनेक्टिविटी नहीं है।

दूसरा रैंडमाइजेशन कल होगा
जिला निर्वाचन अधिकारी डा. रंजीत कुमार सिन्हा ने बताया कि 15 फरवरी को होने वाले विधानसभा निर्वाचन के लिए मतदान कार्मिकों का द्वितीय रैंडमाइजेशन दो फरवरी को सूचना विज्ञान केंद्र में होगा। इस दौरान चुनाव प्रेक्षक भी मौजूद रहेंगे, जबकि दूसरे चरण के प्रशिक्षण के समय कर्मचारियों को संबंधित विधानसभा क्षेत्र मुख्यालय में जाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें