फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: पूर्व जिला पंचायत सदस्य भट्ट भाजपा में शामिल

Thu, 05 Feb 2026 10:20 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ मदन मोहन भट्ट। स्रोत : स्वयं
विज्ञापन
पिथौरागढ़। पूर्व जिला पंचायत सदस्य एवं कांग्रेस कार्यकर्ता मदन मोहन भट्ट ने देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की मौजूदगी में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा के सशक्त नेतृत्व और विकासोन्मुख नीतियों से प्रभावित होकर वह पार्टी में शामिल हुए हैं।
विज्ञापन

कनालीछीना ब्लॉक के पीपली निवासी भट्ट पूर्व में डीडीहाट विधानसभा से निर्दलीय विधायक का चुनाव भी लड़ चुके हैं। मुख्यमंत्री धामी एवं पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने भट्ट का स्वागत करते हुए कहा कि उनके अनुभव एवं जन संपर्क का लाभ भाजपा को मिलेगा। इस मौके पर धारचूला के पूर्व ब्लॉक प्रमुख धन सिंह धामी भी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें