फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: तीन युद्ध लड़ने वाले पूर्व सैनिक प्रेम सिंह दिगारी का निधन

Mon, 30 Jun 2025 10:38 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
पूर्व सैनिक प्रेम सिंह दिगारी। फाइल फोटो।
विज्ञापन
पिथौरागढ़। देश की रक्षा के लिए तीन युद्ध लड़ने वाले पूर्व सैनिक प्रेम सिंह दिगारी का 86 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। पूर्व सैनिक सहित विभिन्न संगठनों ने उनके निधन पर शोक जताया है। रामेश्वर घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

वर्ष 1961 में भारतीय सेना की बंगाल इंजीनियर रेजिमेंट में तैनात प्रेम सिंह ने वर्ष 1962, 1965 और 1971 के युद्ध में अपनी सेवाएं दीं। जम्मू कश्मीर, असोम, राजस्थान सहित अन्य स्थानों पर 28 वर्ष तक देश की सेवा करने के बाद वह वर्ष 1989 पर सेवानिवृत्त हुए। बीते रविवार बरेली के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान सूबेदार मेजर दिगारी (सेवानिवृत्त) का निधन हो गया। देर रात उनका शव उनके घर लाया गया।
सोमवार सुबह पूर्व सैनिकों और सेना के जवानों ने उनके आवास पर पहुंचकर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें अंतिम विदाई दी। उनके पुत्र पूर्व सैनिक देवेंद्र सिंह दिगारी ने पिता की चिता को मुखाग्नि दी। श्रद्धांजलि देने वालों में रमेश सिंह, लक्ष्मण सिंह, दयाल सिंह, दिवाकर बोहरा, भूपाल सिंह, गिरधर सिंह, प्रह्लाद सिंह, राजेंद्र कार्की, सुरेंद्र बोहरा, गोपाल सिंह सहित अन्य पूर्व सैनिक शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो-30 पीटीएच 04 पी-पूर्व सैनिक प्रेम सिंह दिगारी। (फाइल फोटो)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें