फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: चिटगाल गांव में सबसे अधिक तो बांकू में सबसे कम मतदाता

Mon, 30 Jun 2025 10:36 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। चुनाव आयोग ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए मतदाता सूची जारी कर दी है। डीडीहाट ब्लॉक में चिटगालगांव में सबसे अधिक मतदाता तो बांगू में सबसे कम मतदाता हैं।
विज्ञापन

ब्लॉक के 71 ग्राम सभाओं में 30,363 मतदाता गांव की सरकार चुनने के लिए उत्सुक हैं। इनमें 15,569 पुरुष और 14,794 महिला मतदाता शामिल हैं। चिटगाल गांव में सबसे अधिक 728 जबकि बांकू ग्राम सभा में 196 मतदाता हैं। वही सबसे अधिक महिला मतदाताओं की संख्या भनड़ा ग्रामी सभा में हैं, यहां कुल मतदाताओं की संख्या 694 हैं जिनमें 348 महिला मतदाता हैं।
इसी तरह खेतार कन्याल में सबसे अधिक पुरुष मतदाता हैं। यहां कुल मतदाता 706 है जिनमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 389 है। सबसे कम महिला मतदाता वाली ग्राम सभा बांकू है जहां 196 मतदाताओं में सिर्फ 98 महिला मतदाता हैं। वही चामा में सबसे कम पुरुष मतदाता हैं। यहां कुल मतदाता 199 है इसमें 95 पुरुष मतदाता शामिल हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें