भाजपा कार्यकर्ता ने पूर्व पीएम अटल बिहारी को श्रद्धांजलि दी।
- फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन पर जिले भर में कार्यक्रम हुए। लोगों ने श्रद्धांजलि दी और रक्तदान कर उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। इस दौरान प्रधानमंत्री के प्रसारण को भी सुना गया।
जिला मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष दीपिका बोहरा ने कहा कि किसानों को सम्मान देने के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि दे रहे हैं। किसानों के कल्याण के लिए अनेक योजनाएं संचालित की गई हैं। डीएम डॉ.विजय कुमार जोगदंडे कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत किसानों को वर्ष में तीन बार कुल छह हजार रुपये की धनराशि बैंक खातों में जमा की जाती है। जिले में कुल 73744 कृषकों में से 59486 कृषकों का पंजीकरण कर लिया है।
इस मौके पर पालिकाध्यक्ष राजेंद्र रावत ने कहा कि पूर्व पीएम अटल बिहारी बाजपेयी के जन्म दिवस पर आयोजित कार्यक्रम को हम सुशासन दिवस के रूप में मना रहे हैं। जिपं उपाध्यक्ष कोमल मेहता ने किसानों से आज के कार्यक्रम में जो भी अनुभव वह ले रहे हैं उन्हें वह अपने क्षेत्र में जाकर अन्य किसानों से भी साझा करने की अपील की। मुख्य कृषि अधिकारी अमरेंद्र चौधरी ने प्रधानमंत्री कृषि सम्मान निधि, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना की जानकारी दी। इस मौके पर सीडीओ डॉ. सौरभ गहरवार, विधायक प्रतिनिधि केएस वल्दिया, विक्रम वाल्मीकि, डीडीओ गोपाल गिरी, डीएचओ आरएस वर्मा, डिप्टी सीवीओ डॉ. पंकज जोशी, सहायक निबंधक सहकारिता मनोज पुनेठा आदि मौजूद थे।
झूलाघाट। मूनाकोट विकासखंड में अटल बिहारी वाजपेयी का जन्ममदिन सुशासन दिवस के रूप में मनाया गया। इस मौके पर केएमवीएन अध्यक्ष केदार जोशी, खंड विकास अधिकारी प्रकाश वर्मा, प्रधान मूनाकोट गोदावरी चंद, ग्राम विकास अधिकारी रमेश जोशी, नवीन पटियाल, रेणू बुदियाल आदि मौजूद थे।