फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदहाल स्वास्थ्य सुविधाओं को अल्मोड़ा और चंपावत जिले में राज्य आंदोलनकारी मोहन चंद्र पाठक शुरू करेंगे आंदोलन

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। कुमाऊं मंडल की स्वास्थ्य व्यवस्थाएं सुधारने की मांग को लेकर राज्य आंदोलनकारी मोहन चंद्र पाठक पूर्व सीएम स्व. नारायण दत्त तिवारी की पुण्यतिथि से लगातार आंदोलन कर रहे हैं। पिथौरागढ़, बागेश्वर, ऊधमसिंह नगर और नैनीताल के सभी स्वास्थ्य केंद्र, उप स्वास्थ्य केंद्रों में एक-एक दिन का धरना-प्रदर्शन कर चुके हैं। अब अल्मोड़ा और चंपावत जिलों में भी जल्द आंदोलन शुरू करेंगे।
विज्ञापन

शुक्रवार को पिथौरागढ़ में पत्रकारों से बातचीत में राज्य आंदोलनकारी मोहन चंद्र पाठक ने बताया कि उत्तराखंड के कुमाऊं मंडल में स्वास्थ्य सुविधाएं काफी बदहाल हैं। उन्होंने कहा कि अलग राज्य की मांग को लेकर आंदोलनकारियों ने बलिदान दिया था, लेकिन राज्य बनने के बाद उत्तराखंड में शासन करने वाली राजनीतिक पार्टियों ने चिकित्सा और शिक्षा व्यवस्था को सुधारने को लेकर कोई प्रभावी कदम नहीं उठाए।
उन्होंने कहा कि कुमाऊं भर के अस्पतालों में चिकित्सकों, फार्मासिस्ट, नर्स, एएनएम सहित विशेषज्ञ चिकित्सकों के पद रिक्त चल रहे हैं, जिसका खामियाजा आए दिन लोगों को भुगतना पड़ता है। उन्होंने कहा मामूली से पेट दर्द और बुखार में लोगों को एसटीएच हल्द्वानी रेफर किया जाता है। एसटीएच में भी सुविधा नहीं होने के कारण रोगियों को जान गवानी पड़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें