फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: पूर्व विधायक फर्त्याल ने जन आशीर्वाद रैली निकाली

Mon, 16 Nov 2026 11:10 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। पूर्व विधायक पूरन सिंह फर्त्याल ने भाजपा में शामिल होने के 20 साल पूरे होने पर सोमवार को जन आशीर्वाद रैली निकाली। इस रैली में विभिन्न स्थानों से हजारों लोग शामिल हुए लेकिन भाजपा के 2027 विधानसभा चुनाव के दावेदार अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

रैली लोहाघाट के शीतला माता मंदिर से शुरू होकर नगर के मुख्य बाजार से होते हुए रामलीला मैदान पहुंची, जहां जनसभा आयोजित हुई। फर्त्याल ने अपने 10 साल के कार्यकाल में किए गए विकास कार्यों को गिनाया। उन्होंने कोलीढेक झील, नगर पालिका, उप जिला अस्पताल, स्पोर्ट्स स्टेडियम और स्कूलों के उच्चीकरण का जिक्र किया। फर्त्याल ने वर्तमान विधायक के कार्यकाल को निराशाजनक बताया। उन्होंने कहा कि 2022 विधानसभा चुनाव में उन्हें हराने वाले आज रैली से नदारद थे। उन्होंने लोगों से आगामी विधानसभा चुनाव के लिए आशीर्वाद मांगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें