फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचाचूली की तलहटी के जंगलों में शिकारियों ने फिर लगाई आग

विज्ञापन
पंचाचूली की तलहटी से उठता धुआं। - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। मुनस्यारी के उच्च हिमालयी इलाकों में हुई बर्फबारी के बाद शिकारी एक बार फिर सक्रिय हो गए हैं। कस्तूरा मृग एवं विभिन्न प्रजाति के जानवरों के शिकार के लिए उन्होंने पंचाचूली की तलहटी में एक बार फिर आग लगा दी है। इस कारण पंचाचूली के आसपास धुंध छाई है। पंचाचूली की तलहटी में आग लगने की यह पांचवीं घटना है।
विज्ञापन

जब उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी होती है तो जंगली जानवर निचले इलाकों की ओर आ जाते हैं। ऐसे में शिकारी उनका शिकार करने के लिए जंगलों में आग लगा देते हैं। वन रेंजर लवराज पांगती ने बताया कि वन विभाग की टीम उस क्षेत्र का मुआयना करेगी जहां आग लगाई गई है। उन्होंने कहा कि वहां की वन पंचायतों से भी सहयोग लिया जाएगा। शिकार या अन्य कार्य के लिए आग लगाए जाने की पुष्टि होने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें