बेड़ीनाग में खेतों तक पहुंची आग बुझाती महिलाएं। संवाद
- फोटो : PITHORAGARH
बेड़ीनाग (पिथौरागढ़)। विकासखंड के बुडेरा गांव के विरतोला, गडेरा और मानीखेत तोक में जंगल की आग गेहूं की तैयार फसलों के खेतों तक पहुंच गई। इससे सहमे ग्रामीणों ने बमुश्किल आग पर काबू पाया।
ग्रामीणों के अनुसार बयां के जंगल में लगी आग विरतोला और गडेरा तोक के गेहूं की फसलों के तैयार खेतों और घरों की बढ़ने लगी। आग से मानीखेत निवासी कौस्तुभ पंत के घास के दो लुट्टे जल गए। ग्रामीणों ने मशक्कत के बाद आग बुझाई।
आग बुझाने में भूपेंद्र सिंह शाही, भरत बिष्ट, महेश बिष्ट, हेम बिष्ट, आनंद महरा शामिल रहे। ग्राम प्रधान राधिका देवी ने वन विभाग से गांव के आसपास जंगलों में पिरूल और पेड़ों के सूखे पत्तों की सफाई करने की मांग की है।