थल क्षेत्र के आमथल जंगल में आग की लपटें।
- फोटो : PITHORAGARH
थल (पिथौरागढ़)। बेड़ीनाग रेंज के आमथल चीड़ के जंगल में बृहस्पतिवार शाम छह बजे से भीषण आग लगी है। आग न बुझने से जंगल में आग से अनमोल वन संपदा को भारी नुकसान हो रहा है। इस बार बारिश न होने से फायर सीजन से पहले ही वनों में आग लगनी शुरू हो गई थी।
फायर सीजन के बाद गर्मी बढ़ने से वनों में आग लगने की घटनाओं में तेजी आ गई है। बेड़ीनाग के वन क्षेत्राधिकारी चंद्रा मेहरा ने बताया टीम गठित कर मौके पर भेजी जा रही है। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही आग पर काबू पा लिया जाएगा।