फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: दस साल से रीठा-बिनवाल गांव मोटर मार्ग को परिवहन विभाग की स्वीकृति का इंतजार

Fri, 11 Sep 2026 11:13 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। पाटी विकासखंड में रीठा बिनवाल गांव मोटर मार्ग को 10 साल बीत गए हैं। इसे अभी तक परिवहन विभाग की स्वीकृति नहीं मिल पाई है। इससे ग्रामीणों में भारी नाराजगी है। ग्रामीणों ने डीएम को ज्ञापन सौंपकर जल्द स्वीकृति की मांग की है।
विज्ञापन

पूर्व सैनिक और पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष भवदेव बिनवाल ने शुक्रवार को डीएम से मुलाकात की। उन्होंने सड़क को परिवहन विभाग से जल्द स्वीकृति दिलाने की मांग उठाई।
बिनवाल ने बताया कि यह पांच किलोमीटर लंबी सड़क है। इसका निर्माण कार्य वर्ष 2016 में शुरू हुआ था हालांकि वाहन संचालन के लिए अभी तक परिवहन विभाग से स्वीकृति नहीं मिली है। इससे ग्रामीणों और वाहन स्वामियों को काफी परेशानी हो रही है।
विज्ञापन


सड़क जल्द निरीक्षण करने का आश्वासन
प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता हितेश कांडपाल ने बताया। सड़क में डामरीकरण का कार्य दो वर्ष पूर्व किया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि स्वीकृति के लिए आरटीओ विभाग ही कार्रवाई कर सकता है। परिवहन विभाग संयुक्त निरीक्षण में कई मानकों को देखता है। इसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाती है। एआरटीओ प्रवर्तन मनोज बगौरिया ने आश्वासन दिया कि सड़क का निरीक्षण जल्द किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें