फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेलू ने जीता फुटबॉल का फाइनल

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। स्वर्गीय तरुण सिंह ऐर फुटबाल प्रतियोगिता लेलू की टीम ने जीत ली है। प्रतियोगिता के फाइनल में लेलू ने रावत भोजनालय को एक गोल से हराया।
विज्ञापन

लेलू खेल मैदान में प्रतियोगिता का फाइनल लेलू और रावत भोजनालय के बीच खेला गया। इस मैच पहले हाफ के शुरुआती क्षण में लेलू के विजय थरकोटी ने साथी खिलाड़ी के पास को गोल में तब्दील कर 1-0 की बढ़त बनाई। दूसरे हाफ में रावत भोजनालय ने शानदार मूव बनाए, लेकिन लेलू की मजबूत रक्षापंक्ति के आगे वह गोल नहीं कर पाई। लेलू ने 1-0 से संघर्षपूर्ण मुकाबला जीत लिया। मैच में मुख्य निर्णायक शुभम बोहरा, लाइनमैन नितिन इगराल, जनक इगराल रहे।
विज्ञापन

इससे पूर्व मुख्य अतिथि कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष मयूख महर और विशिष्ट अतिथि कांग्रेस जिलाध्यक्ष त्रिलोक महर ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर मैच शुरू कराया। आयोजक सूरज सिंह अजगला ने सभी लोगों का आभार जताया। समापन में विजेता और उपविजेता टीमों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता कराने में प्रधान लेलू रविंद्र सिंह थरकोटी, पूर्व जिपं सदस्य नरेंद्र सिंह सौन, अर्जुन सिंह ने सहयोग दिया। इस मौके पर यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष ऋषेंद्र महर, पीसीसी सदस्य दीपक लुंठी, त्रिलोक बिष्ट, पुष्कर बिष्ट, प्रधान श्याम सुंदर सिंह सौन, प्रधान राकेश कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें