फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रावत भोजनालय और लेलू सेमीफाइनल में पहुंच

विज्ञापन
लेलू खेल मैदान में मैच खेलने को तैयार टीमों के खिलाड़ी। - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
पिथौरागढ़। स्वर्गीय तरुण सिंह ऐर मेमोरियल फुटबॉल प्रतियोगिता में रावत भोजनालय और लेलू ने सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। क्वार्टर फाइनल मुकाबलों में रावत भोजनालय ने एएफसी कुमौड़ और लेलू ने कुसेरी एफसी को हराया।
विज्ञापन

लेलू खेल मैदान में दो क्वार्टर फाइनल मुकाबले खेले गए। पहला क्वार्टर मैच फाइनल रावत भोजनालय और एएफसी कुमौड़ के बीच खेला गया। रावत भोजनालय ने शानदार खेल दिखाते हुए कुमौड़ को 3-0 से हराया। दूसरा क्वार्टर फाइनल लेलू एफसी और कुसेरी एफसी के बीच खेला गया। लेलू ने पहले हॉफ से ही आक्रामक रुख अपनाया। लेलू ने लगातार दो गोल कर 2-0 से बढ़त बनाई। दूसरे हॉफ में कुसेरी ने वापसी करने का प्रयास किया। लेकिन गोल करने में नाकाम रही। मैच के आखिरी पांच मिनट में लेलू ने एक गोल दागकर टीम की जीत सुनिश्चित कर ली। लेलू ने 3-0 से मैच जीतकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। मुख्य निर्णायक शुभम बोहरा, लाइनमैन नितिन इगराल और जनक इगराल रहे। मैचों में मुख्य अतिथि प्रधान लेलू रविंद्र सिंह थरकोटी और युवक मंगल दल अध्यक्ष सूरज सिंह अजगला रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें