फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिथौरागढ़ में एक्टिव कोरोना केसों की संख्या हुई 200 के पार

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। जिला मुख्यालय में कोरोना संक्रमण के एक्टिव केस 206 पहुंच गए हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार पिछले तीन दिन में कोरोना संक्रमितों के 100 केस सामने आए हैं। जिले में 12 लोग कोरोना संक्रमण से अपनी जान गंवा चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग ने सभी से कोरोना गाइडलाइन के पालन की अपील की है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को कोरोना संक्रमण के 33 मामले सामने आए। इनमें 20 आरटीपीसीआर और 13 एंटिजन जांच में मिले। दो दिन पूर्व जांच में सेंट्रल बैंक के कर्मी कोरोना पॉजिटिव आए थे। इसके बाद बैंक को 48 घंटे के लिए बंद कराया गया था। सीएमओ डॉ. एचसी पंत ने बताया कि पिछले तीन दिन में कोरोना के सौ मामले आए हैं। उन्होंने कहा कि जाड़े में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ने की आशंका बढ़ गई है। ऐसे में लोग दीपावली पर्व पर बाजार में जितना हो भीड़ कम करनी होगी। मास्क का प्रयोग करने के साथ ही सैनिटाइजर का उपयोग करना होगा। उन्होंने बताया कि कोरोना बेस अस्पताल कोरोना सेंटर में एक्टिव केसों की संख्या 206 पहुंच गई है। ऐसे में लोगों को सावधानी बरतनी होगी। सीएमओ ने कहा कि कोई भी व्यक्ति जिला अस्पताल में कोरोना की जांच निशुल्क करा सकता हैं।
रिणबिछुल में दो छात्र कोरोना पॉजिटिव
कनालीछीना। राजकीय हाईस्कूल रिणबिछुल में दो छात्र कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने विद्यालय के स्टाफ और बच्चों की कोरोना जांच की थी। इनमें दो छात्र पॉजिटिव आए हैं। दोनों छात्रों केे आइसोलेट कर दिया गया है। ग्राम प्रधान बिछुल के अनुसार एक छात्रा का पड़ोसी और ग्राम रिण में चार लोग एक दिन पूर्व कोरोना पॉजिटिव आए थे। विद्यालय प्रबंधन ने छात्रों की सुरक्षा को देखते हुए 12 से 17 नवंबर तक विवेकाधीन और दीपावली अवकाश घोषित कर दिया है। अभिभावकों और छात्रों को जानकारी दे दी गई है।
विज्ञापन

जब तक दवाई नहीं, तब तक ढिलाई नहीं
पिथौरागढ़। डीएम डॉ. विजय कुमार जोगदंडे ने जिलावासियों से कोरोना काल में विशेष ध्यान देने की अपील की है। संक्रमण से बचाव के लिए सभी लोगों से मास्क का उपयोग करने के साथ ही घर से बाहर निकलने में उचित दूरी बनाने की अपील की है। कहा घर से बाहर निकलने में विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने जिला वासियों को दीपावली, गोवर्धन पूजा एवं भैयादूज की शुभकामनाएं दी हैं। लोगों से पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए इस त्योहार को सावधानीपूर्वक और आपसी भाईचारे के साथ मनाने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें