पिथौरागढ़ में मिठाई की दुकान की चेकिंग करती खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम।
- फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। दीपावली पर्व को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम सक्रिय हो गई है। विभाग की टीम जगह-जगह दबिश देकर मिठाई, रेस्टोरेंट, होटल, परचून की दुकानों में चेकिंग अभियान चला रही है। विभाग की टीम ने मावा, मिठाई के पांच सैंपल जांच के लिए रुद्रपुर लैब भिजवाए।
बृहस्पतिवार को खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. आरएस कठायत के नेतृत्व में अभियान चलाया। टीम ने गुप्ता तिराहा, बस स्टेशन, वड्डा टैक्सी स्टेंड, सिल्थाम, सिमलगैर, बिण सहित कई स्थानों में अभियान चलाया। इस दौरान मावे के दो, पनीर का एक, मिठाई के दो सैंपल जांच के लिए रुद्रपुर भिजवाए। इस दौरान खुले में रखी गई मिठाई और फल सब्जियों को नष्ट किया गया। उन्होंने व्यापारियों से एक्सपायरी सामान न बेचने की अपील की। इस मौके पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी दिलीप जैन, विपिन कुमार मौजूद रहे।