फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपने दम पर हेमा कर रही तीन बेटियों का पालन

Tue, 09 Oct 2018 10:48 PM IST
कालिका रावल/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
हेमा थलाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कई विपदाओं के बाद भी हेमा थलाल ने हिम्मत और हौसला बनाए रखा। यही कारण है कि मात्र 26 साल की उम्र में पति को खोने वाली हेमा आज तीन बेटियों का लालन-पालन अपने दम पर कर रही हैं। हेमा सात वर्ष से बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान से जुड़ी हैं। बेटियों के संरक्षण की पहल में उन्हें इस वर्ष राज्य का प्रतिष्ठित तीलू रौतेली पुरस्कार मिल चुका है।

विज्ञापन


चार जुलाई 1984 को बलुवाकोट में विष्णु दत्त भट्ट के घर जन्मी हेमा ने जब से होश संभाला तो कुछ अलग करने की ठानी। बलुवाकोट महाविद्यालय में पढ़ाई के दौरान भी उन्होंने लीक से हटकर छात्रसंघ चुनाव में छात्रा उपाध्यक्ष के पद पर चुनाव न लड़कर कोषाध्यक्ष पद पर चुनाव लड़ा और जीता। ब्राह्मण परिवार की हेमा ने वर्ष 2003 में ठाकुर परिवार के मदन सिंह थलाल से विवाह किया। 2004 में वह पति के साथ पिथौरागढ़ आकर किराए के मकान में रहने लगीं। हेमा को मदन का साथ अधिक समय तक नहीं मिला। वर्ष 2010 में उनके पति की मृत्यु हो गई। इसके बाद असहाय हो चुकी हेमा ने हिम्मत और हौसला नहीं खोया। उन्होंने तीनों बेटियों की परवरिश की। आज हेमा की बेटी कृतिका कक्षा 8, योगिता कक्षा 6 और लक्षिता कक्षा 3 में पढ़ती हैं।

हेमा देहरादून से प्रकाशित उत्तराखंड मंथन मासिक पत्रिका में लेखन और विज्ञापन का कार्य करती हैं। इससे होने वाली आमदनी के साथ ही हेमा ब्यूटीपार्लर के काम से आजीविका चलाती हैं। बताती हैं कि अब तक करीब 50 बालिकाओं और महिलाओं को निशुल्क ब्यूटीपार्लर का काम सिखा चुकी हैं। हेमा वर्ष 2011 से बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान से जुड़ी हैं। इसके लिए उन्हें डीएम, सीडीओ, सीएमओ, बाल विकास विभाग सम्मानित कर चुके हैं। हेमा का साहित्य सृजन में भी दखल है। वह लोक विमर्श, पहाड़ का दर्द और सौंदर्य शीर्षक से पुस्तक लिख चुकी हैं। बताती हैं कि बहनों से आर्थिक मदद मिलती है।
विज्ञापन


गरीब बेटियों के विवाह में योगदान देना चाहती हैं हेमा
हेमा थलाल ने बताया कि भविष्य में उनकी योजना एक संस्था बनाकर गरीब बेटियों के विवाह की मदद करने की है। इसके लिए वह जल्द ही संस्था का गठन करेंगी। समाज के जागरूक लोगों की मदद से गरीब बेटियों का विवाह कराएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें