फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोक गायिका खुशी ओमान की राजधानी मस्कट में सम्मानित

Wed, 18 Nov 2015 12:45 AM IST
दीप जोशी/अमर उजाला, पिथौरागढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन
लोक गायिका खुशी जोशी ने ओमान की राजधानी मस्कट में उत्तराखंड के प्रवासियों की ओर से आयोजित वार्षिक सांस्कृतिक समारोह में अपनी शानदार प्रस्तुति से प्रवासियों का दिल जीत लिया। ओमान में भारत के राजदूत इंद्रमणि पांडे ने उन्हें स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन


नवंबर पहले सप्ताह में आयोजित समारोह से लौटी खुशी जोशी ने बताया कि ओमान के प्रवासी उत्तराखंडी संस्कृति संरक्षण के प्रति सजग हैं। ओमान की राजधानी मस्कट में हर साल प्रवासी उत्तराखंडियों की ओर से वार्षिक सांस्कृतिक समारोह का आयोजन किया जाता है।

 प्रवासियों के संगठन के मुखिया गोविंद नेगी की ओर से उत्तराखंडी लोक संस्कृति से जुड़े लोगों को समारोह में बुलाया जाता है। अपने कैरियर से खुश खुशी जोशी का कहना है कि आज वह जिस मुकाम पर भी है, उसमें उनके पति गोविंद दिगारी का बहुत बड़ा योगदान है।
विज्ञापन


वह अपने पति को अपना गुरु मानती हैं। खुशी अपने पति गोविंद दिगारी के साथ देश के विभिन्न प्रांतों में उत्तराखंडी नाइट के साथ ही हिंदी शो, जगराता कार्यक्रम प्रस्तुत करती हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें