फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काली नदी के किनारे सुरक्षा दीवार होने लगी क्षतिग्रस्त, लोगों को सता रहा डर

विज्ञापन
बलुवाकोट क्षेत्र में नदी किनारे बनी सुरक्षा दीवार में पड़ी दरारें। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
धारचूला (पिथौरागढ़)। बलुवाकोट बाजार में काली नदी किनारे बनाई गई सुरक्षा दीवार क्षतिग्रस्त होने लगी है। इससे नदी किनारे बने कई मकानों को खतरा पैदा हो गया है। लोगों को बड़े हादसे का डर सताने लगा है। उनका मानना है कि बरसात में खतरा बढ़ सकता है।
विज्ञापन

मुख्य बाजार से लेकर मल्ली बाजार मंदिर तक की सुरक्षा दीवार कई जगह क्षतिग्रस्त हो गई है। कई जगह दीवार में दरारें पड़ गई हैं। लोगों ने प्रशासन को वस्तुस्थिति बता दी है, लेकिन बाढ़ सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था नहीं हो सकी है। उन्होंने कहा कि अगर प्रशासन सुरक्षा इंतजाम नहीं करता है तो खतरे की जद में आए परिवारों का विस्थापन किया जाए। लोगों ने कहा कि बरसात में काली नदी की बाढ़ से खतरा और अधिक बढ़ जाएगा। ऐसे में प्रशासन को सुरक्षा दीवार बनाने का काम जल्द करना चाहिए।
काली नदी किनारे बनी सुरक्षा दीवार क्षतिग्रस्त होने लगी है। नदी लगातार सुरक्षा दीवार को काटती जा रही है। ऐसे में समय रहते सुरक्षा इंतजाम करने की जरूरत है। - डॉ. रमेश चंद, सेवानिवृत्त प्रभारी चिकित्साधिकारी, बलुवाकोट।
विज्ञापन

प्रशासन को समस्या से पहले ही अवगत करा दिया गया है। फिर भी सुरक्षा दीवार नहीं बनाई गई है। लगातार अनहोनी का डर बना रहता है। खतरे की जद में आए परिवारों को सुरक्षित स्थान पर बसाया जाए। - तुलसी मेहरा, प्रमुख राज्य आंदोलनकारी, बलुवाकोट।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें