फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: फिर धोखा दे गईं रोडवेज की पांच बसें

Wed, 23 Oct 2024 11:19 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। सीमांत जिले में रोडवेज सेवा पटरी पर नहीं आ पा रही है। पांच बसों में खराबी के चलते ये वर्कशॉप से बाहर नहीं निकल सकीं। ऐसे में गुरुग्राम, दिल्ली, लखनऊ और हरिद्वार रूट पर बसों का संचालन ठप रहा। लंबे इंतजार के बाद भी बस स्टेशन न पहुंचने से यात्रियों को टैक्सी से गंतव्य को रवाना होना पड़ा।
विज्ञापन

त्योहारी सीजन में भी रोडवेज सेवा सीमांत के लोगों का साथ नहीं दे रही है। पिथौरागढ़ डिपो से हर रोज विभिन्न रूटों पर 14 सेवाओं का संचालन होता है।
बुधवार को गुरुग्राम, दिल्ली, लखनऊ और हरिद्वार रूट पर जाने वाली पांच बसों में अचानक खराबी आ गई। ये बस वर्कशॉप में खड़ीं रहीं और यात्री स्टेशन में इनका इंतजार करते रहे। घंटों इंतजार के बाद जब यात्रियों को बसों की खराबी की जानकारी मिली तो उन्हें मजबूरन टैक्सी के सहारे सफर करना पड़ा। आए दिन बसों में खराबी के चलते ये यात्रियों को धोखा दे रही हैं इससे उनमें निगम के खिलाफ आक्रोश है। संवाद
नौ बसें टनकपुर वर्कशॉप में खड़ीं
पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ डिपो के बेड़े में शामिल 58 में से 25 बसें अपनी उम्र पार कर चुकी हैं। नई बस न मिलने से डिपो के लिए पुरानी खटारा बसों को दौड़ाना मजबूरी बन गया है। अंदाजा लगाया जा सकता है कि नौ बसें खराबी के चलते बीते दो महीने से टनकपुर वर्कशॉप में खड़ी हैं। स्पेयर पार्ट्स न मिलने से बसों की खराबी को दूर करना चुनौती बन गया है।
विज्ञापन


केस एक
गुरुग्राम जा रहे कनालीछीना के लक्ष्मण सिंह ने कहा कि वह अपने बच्चों के साथ दिवाली मनाने जा रहे थे। रोडवेज स्टेशन में बस का इंतजार करते रहे लेकिन उन्हें निराश होना पड़ा। दो घंटे इंतजार के बाद उन्हें टैक्सी के सहारे टनकपुर रवाना होना पड़ा।

केस दो
पिथौरागढ़ नगर निवासी महेश ने कहा कि उन्हें उपचार के लिए लखनऊ जाना था। बस का संचालन न होने से उन्हें स्टेशन में घंटों इंतजार के बाद वापस लौटना पड़ा। अब बस संचालित होने के बाद भी वह लखनऊ जा सकेंगे।
पिथौरागढ़ डिपो के एआरएम रवि शेखर कापड़ी का कहना है कि कर्मचारियों के कार्य बहिष्कार से कुछ सेवाएं प्रभावित हुईं। कुछ बसों में तकनीकी खराबी के चलते भी संचालन बंद रहा। निगम यात्रियों को राहत पहुंचाने के हरसंभव प्रयास कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें