फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाल सीमा पर सुरक्षा होगी मजबूत महाकाली के किनारे बनेंगी एसएसबी की पांच नई बीओपी

विज्ञापन
नेपाल सीमा से लगे भारतीय क्षेत्र भौरा में बीओपी बनाने के काम में लगे मजदूर। - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
झूलाघाट (पिथौरागढ़)। नेपाल सीमा पर अपनी सुरक्षा को और मजबूत करने के लिए महाकाली के किनारे सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) पांच बॉर्डर आउट पोस्ट (बीओपी) बनाएगा। गृह मंत्रालय ने भौरा, अमतड़ी में राज्य सरकार से जमीन खरीद कर भवन बनाने का काम शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

नेपाल सीमा पर एसएसबी प्रत्येक पांच किमी दूरी पर एक बीओपी बनाएगा। वर्तमान में 55वीं वाहिनी बटालियन के पास 13 बीओपी हैं। नेपाल से लगने वाली महाकाली नदी के किनारे पांच नए बीओपी बनाए जा रहे हैं। इसमें भौरी के फेरीघाट, अमतड़ी में बीओपी के भवनों का काम शुरू हो गया है।
बीओपी बनने के बाद सीमा पर नियमित गश्त, मादक पदार्थों की तस्करी पर रोक, ट्यूब से अवैध तरीके से होने वाली घुसपैठ पर रोक के साथ सीमा पार होने वाली प्रत्येक गतिविधि पर आसानी से नजर रखी जा सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें