फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच स्थानों को चिन्हित कर राहत, बचाव के कार्य किए

Wed, 22 Feb 2017 10:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
पिथौरागढ़ में भूकंप मॉकड्रिल में घायल हुए लोगों का इलाज करते स्वास्थ्यकर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भूकंप के प्रबंधन के लिए बुधवार को जिला मुख्यालय में भूकंप पूर्वाभ्यास (मॉकड्रिल) कराया गया। जिला मुख्यालय के 5 स्थानों को चिन्हित कर राहत और बचाव के कार्य किए गए।
विज्ञापन


मॉकड्रिल में दिखाया गया सुबह 9.37 बजे 7.2 तीव्रता का भूकंप आया। इसका केंद्र चमोली जिले के हैलंग में बताया गया। भूकंप आने की सूचना के तुरंत बाद पुलिस लाइन, नगरपालिका और आपदा कंट्रोल रूम में स्थापित सायरन बजाया गया। जिलाधिकारी डा. रंजीत कुमार सिन्हा, पुलिस अधीक्षक अजय जोशी समेत जिले के विभिन्न विभागों के अधिकारी आपदा परिचालन केंद्र में उपस्थित हो गए। जिलाधिकारी ने पुलिस, आईटीबीपी, एसडीआरएफ, एसएसबी और मेडिकल टीमों को आपदा राहत, बचाव के लिए मौके के लिए रवाना किया। चयनित स्थलों में राहत, बचाव का उपक्रम किया गया। प्रत्येक टीम के साथ प्रेक्षक के रूप में एक आर्मी अफसर की तैनाती की गई थी। भूकंप के दौरान क्षतिग्रस्त टेलीफोन, बिजली की लाइनों और सड़कों को ठीक करने का अभ्यास किया गया।

पुलिस लाइन और देवसिंह खेल मैदान में राहत कैंप स्थापित किए गए थे। पुलिस लाइन में मेडिकल कैंप स्थापित कर घायलों के उपचार का अभ्यास किया गया। पुलिस लाइन में पूर्ति विभाग ने शिविर लगाकर भोजन वितरण किया। दर्शाया गया कि भूकंप में 9 लोग मारे गए, 23 लोग गंभीर रूप और 53 लोग सामान्य रूप से घायल हुए। गंभीर रूप से घायल 8 लोगों को हायर सेंटर के लिए रवाना किया गया। दो भवनों को आंशिक क्षति पहुंची। 12 पशु मारे गए और 9 पशु घायल हो गए। जिलाधिकारी ने कहा कि भूकंप पूर्वाभ्यास को वास्तविक मानते हुए निकट भविष्य में आपदा जैसी कोई घटना से निपटने के लिए सभी तैयारियां समय पर करने की आवश्यकता है। मॉकड्रिल में 900 अधिकारी, कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। रेडक्रास सोसायटी के साथ ही विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें