पिथौरागढ़ में राफ्टिंग दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते पुलिस अधीक्षक।
- फोटो : अमर उजाला
उत्तराखंड पर्यटन परिषद के सहयोग से केएमवीएन ने पांच दिवसीय राफ्टिंग प्रशिक्षण का शुभारंभ कर दिया है। पुलिस अधीक्षक अजय जोशी ने राफ्टिंग दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौक पर एसपी ने उल्का देवी वाटिका में पौधरोपण किया। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि राफ्टिंग का प्रशिक्षण न केवल युवाओं को रोजगार दिलाने में सहायक होगा बल्कि इसका उपयोग आपदा राहत के काम में भी किया जा सकता है।
जिला पर्यटन अधिकारी अमित लोहनी ने कहा कि जिले में बड़े स्तर पर प्रशिक्षण कार्यक्रमों का आयोजन होना है। पर्यटक आवास गृह के प्रबंधक दिनेश गुरुरानी ने बताया कि जिले के 10 छात्र, 6 छात्राओं को पांच दिन तक सरयू नदी में राफ्टिंग का प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षणार्थियों को योग, स्वच्छता अभियान से भी जोड़ा जाएगा। बलवंत कपकोटी, रिवर गाइड भूपेंद्र सिंह, राजेंद्र सिंह, पदम सिंह, अजय धामी, दीपक बिष्ट, किशोर बोहरा, सागर बिष्ट आदि मौजूद थे।