फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच दिन में पूरी की 163 किमी लंबी यात्रा

Sun, 29 May 2016 10:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धारचूला
विज्ञापन
इंडो-नेपाल मैत्री साइकिल रैली संपन्न - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एसएसबी की ओर से आयोजित इंडो-नेपाल मैत्री साइकिल रैली का रविवार को रंगारंग कार्यक्रमों के साथ समापन हो गया। 163 किलोमीटर लंबी इस यात्रा को पांच दिन में पूरा किया गया। साइकिल से पिथौरागढ़, डीडीहाट, ओगला, कनालीछीना, अस्कोट होते हुए 30 सदस्यीय दल धारचूला पहुंचा।
विज्ञापन


धारचूला में स्थानीय लोगों ने साइकिल टीम का जोरदार स्वागत किया। रं कम्युनिटी स्कूल, विद्या मंदिर, जीजीआईसी, मल्लिकार्जुन स्कूल, प्राथमिक विद्यालय कुटी और नेपाल के विद्यालयों के बच्चों के साथ ही एसएसबी की सांस्कृतिक टीमों ने कई आकर्षक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। बाद में स्थानीय मिनी स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए मुख्य अतिथि एसएसबी के महानिरीक्षक श्याम सिंह ने कहा कि एसएसबी की इस यात्रा में भारत-नेपाल के जवानों के अलावा भारत-नेपाल के पांच-पांच स्थानीय खिलाड़ी भी शामिल हुए।

एसएसबी के उप महानिरीक्षक मानवेंद्र नेगी ने कहा कि सीमांत में एसएसबी के जवान राष्ट्रीय सुरक्षा और स्थानीय लोगों की सेवा के साथ ही सीमांत के लोगों को जागरूक करने का कार्य भी कर रही है। नेपाल के जिलाधिकारी मोहन जोशी ने एसएसबी के इस प्रकार के कार्यक्रमों की सराहना की। कार्यक्रम में भारत-नेपाल के दस स्थानीय युवाओं को साइकिल और हेलमेट दिया गया। साथ ही प्रतिभाग करने वाले सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र दिए गए। फायर फॉक्स कंपनी के डीलर आरएस कालाकोटी ने एसएससबी को दस साइकिल उपहार में दी।
विज्ञापन


इस दौरान सेवानिवृत्त महानिरीक्षक हेमचंद्र खर्कवाल, एसएसबी के कमांडेंट राजेश ठाकुर, नेपाल के सहायक जिलाधिकारी विश्वामित्र, नेपाल के जिला जज दुर्गा बहादुर भुुशाल, मेजर अच्युत्य घिमिरे, उपाधीक्षक सशस्त्र बल चंद्र देव भट्ट, उपाधीक्षक नागरिक पुलिस सुशील राठौर, स्थानीय विकास अधिकारी जमुना सुंवेदी, धारचूला के उपजिलाधिकारी संतोष पांडे, व्यापार संघ अध्यक्ष भूपेंद्र थापा, दौलत फकलियाल लीला धामी आदि उपस्थित थे। संचालन कमल क्षेत्री और लक्ष्मण बिष्ट ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें