लोहाघाट (चंपावत)। बाराकोट ब्लॉक के राजकीय आदर्श उच्च प्राथमिक विद्यालय इजड़ा के पांच बाल वैज्ञानिकों का चयन राज्य स्तरीय विज्ञान महोत्सव के लिए हुआ है। यह उपलब्धि उन्होंने जिला स्तरीय विज्ञान महोत्सव में अपनी वैज्ञानिक सोच, नवाचार और रचनात्मकता का प्रदर्शन कर हासिल की।
विज्ञापन
इस चयन से विद्यालय परिवार और पूरे विकासखंड बाराकोट में खुशी का माहौल है। शिक्षक कैलाश चंद्र जोशी ने बताया कि सचिन कुमार ने ग्रामीण परिवेश के लिए विज्ञान मॉडल प्रस्तुत कर पहला स्थान प्राप्त किया। नितिन गड़कोटी ने आपदा प्रबंधन, हिमानी मेहरा ने हरित ऊर्जा और भास्कर मेहरा ने गणितीय प्रतिरूपण विषय में प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं, मीनाक्षी पंत ने स्वदेशी कृषि पद्धतियों पर आधारित विज्ञान मॉडल प्रस्तुत कर दूसरा स्थान प्राप्त किया। इन पांचों विद्यार्थियों का राज्य स्तरीय महोत्सव के लिए चुना जाना विद्यालय के लिए गौरव की बात है।