चंपावत। रविवार को मौसम खराब होने के चलते काश्तकार नहीं पहुंचे। काश्तकार दीवान सिंह ने बताया कि रोडवेज स्टेशन में सिटी सेंटर निर्माण के चलते बसें नहीं आने के कारण उत्पाद बेचना आसान नहीं हो रहा है। उन्होंने बताया कि रविवार को बारिश के चलते काश्तकार किसान हाट में नहीं पहुंचे। हर रविवार को लगने वाली किसान हाट में दर्जनों किसान उत्पाद बेचने पहुंचते हैं।