फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच व्यापारी और सात हेल्पर तकलाकोट रवाना

Sat, 20 Jun 2015 06:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
सीमांत के पांच व्यापारी और सात हेल्पर तिब्बत की व्यापारिक मंडी तकलाकोट रवाना हो गए हैं। व्यापारी अपने साथ गुड़, मिश्री जैसी सामग्री लेकर गए हैं। यह पहला मौका है जब सीमांत के व्यापारियों का पहला जत्था जून में ही तिब्बत की मंडी को गया है। इस बार उम्मीद है कि बड़ी संख्या में व्यापारी तिब्बत की मंडी तकलाकोट जाएंगे। उधर, गुंजी में अब तक 34 व्यापारियों और नौ हेल्परों को ट्रेड परमिट जारी कर दिए गए हैं। इससे पहले 28 व्यापारियों को धारचूला में ट्रेड पास जारी हुए थे।
विज्ञापन

उपजिलाधिकारी एके पांडे ने बताया कि व्यापारियों के तकलाकोट जाते ही भारत तिब्बत व्यापार की शुरुआत हो गई है। उन्होंने बताया कि गुंजी में सहायक ट्रेड अधिकारी और एक प्रभारी को तैनात किया गया है। व्यापारी गुंजी जाकर ट्रेड परमिट प्राप्त कर सकते हैं। भारतीय व्यापारियों का कहना है कि इस बार समय से व्यापारियों के तिब्बत जाने से व्यापार में फायदा होगा। पिछले साल तक व्यापारियों का पहला जत्था जुलाई दूसरे सप्ताह में ही तकलाकोट को रवाना होता था। उम्मीद है कि इस माह के अंत तक व्यापारियों का और जत्था तिब्बत की मंडी के लिए रवाना हो जाएगा। व्यापारी अक्तूबर के अंत तक तकलाकोट में रहेंगे।
भारत तिब्बत व्यापार समिति के जीवन रौंकली, पदम सिंह रायपा का कहना है कि प्रशासन ने इस बार व्यापार प्रक्रिया शुरू करने और ट्रेड परमिट जारी करने में खासी तत्परता दिखाई। इसी कारण समय पर व्यापारी तिब्बत जा पाए हैं। भारत तिब्बत अंतर्राष्ट्रीय स्थल व्यापार लिपुलेख दर्रे से होता है। व्यापारी अपना सामान घोड़ों और भेड़ों में लादकर ले जाते हैं। व्यापार की अवधि 31 अक्तूबर तक तय है। उससे पहले व्यापारियों को लिपुलेख दर्रा पारकर भारतीय सीमा में आना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें